सोशल मीडिया के एआई विजुअल ट्रेंड्स: मनोरंजन या मानसिक भटकाव? | AI Visual Trends of Social Media: Entertainment or Mental Distraction?

Share this:

सोशल मीडिया पर हाल के वर्षों में कई ट्रेंड्स का दौर देखा गया है। इसे कुछ लोग कला और विज्ञान का संगम मानते हैं तो कुछ लोग बाज़ार दिखावे का प्रमाण। कारण चाहे जो हो, मनोवैज्ञानिक चाहे जो कहे पर इन ट्रेंड्स का अचानक से सोशल मीडिया पर छा जाना सोशल मिडया की शक्ति को दर्शाता है।

सोशल मीडिया पर समय-समय पर एआई (AI) और फोटो-एडिटिंग टूल्स की मदद से अलग-अलग तरह के विजुअल ट्रेंड्स आते रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में इंटरनेट की दुनिया में कई ऐसे दिलचस्प ट्रेंड्स ने धूम मचाई है, जिन्होंने लोगों को अपनी पुरानी या नई यादों को एक नए कलात्मक रूप में पेश करने का मौका दिया।

हाल के वर्षों में आए कुछ प्रमुख विजुअल और एआई ट्रेंड्स को आज के आलेख में देखते हैं:

1. 90s/80s ईयरबुक और रेट्रो लुक (90s / 80s Yearbook & Retro Aesthetic)

इसमें एआई टूल्स (जैसे Epik या अन्य ऐप्स) की मदद से लोग अपनी सामान्य तस्वीरों को 80 और 90 के दशक की अमेरिकन हाई स्कूल ईयरबुक की तस्वीरों में बदल देते थे। तस्वीरों में पुराना विंटेज टेक्सचर, जैकेट्स, चश्मे और उस दौर के हेयरस्टाइल नजर आते थे। यह ट्रेंड लगभग 2023 के अंत से 2024 की शुरुआत के बीच शुरू हुआ। बाद में जल्दी ही यह सारी दुनिया में फैला गया। 2026 के मध्य में भारत में भी यह बहुत लोकप्रिय हुआ।

विशेषज्ञों के बीच यह ट्रेंड लोगों के बीच इसलिए लोकप्रिय हुआ क्योंकि इससे एक नॉस्टेल्जिया (पुरानी यादें) जुड़ा हुआ था—कि अगर वे उस दौर के स्कूल या कॉलेज में होते, तो कैसे दिखते।

तकनीक ने इसमें एक आश्चर्य का तत्व भी मिला दिया। अगर कोई लड़की जींस पहन कर आधुनिक मॉल में खड़ी है तो ये टूल्स उसे 1980 के दशक के हेयर स्टायल में साड़ी या सलवार-कुर्ता पहने ऐसे मॉल में खड़ा दिखाता था जिसमें उस समय की लोकप्रिय कंपनियों के होर्डिंग्स आदि दिखते थे। लोग मनोरंजन और उत्सुकता में ऐसे अपने या अपने परिवार की ऐसे फोटो बनाने लगे। जो लोग 1990 या 1980 में पैदा भी नहीं हुए थे वे उस समय के फैशन में और उस समय के परिवेश में अपने को देख कर रोमांच महसूस कर रहे थे।   

2. पिक्सर / डिज्नी 3D कार्टून पोस्टर (Pixar / Disney 3D Movie Poster)

बिंग इमेज क्रिएटर (Bing Image Creator) और अन्य जनरेटिव AI टूल्स के आने के बाद, लगभग 2023 के मध्य से अंत तक, यह ट्रेंड बहुत तेजी से फैला था। इसमें लोग अपने किसी भी विचार, पेशे या पालतू जानवर को एक एनिमेटेड डिज्नी या पिक्सर स्टूडियो की एनिमेटेड फिल्म के पोस्टर के रूप में बदलवा लेते थे। पोस्टर पर काल्पनिक फिल्म का नाम और कार्टून पात्र भी तैयार हो जाते थे।

हर कोई खुद को या अपनी पसंद की किसी थीम को एक जीवंत एनिमेटेड फिल्म के मुख्य किरदार के रूप में देखने के लिए उत्सुक रहता था।

3. ‘गिब्ली‘ या एनीमे स्टाइल अवतार (Studio Ghibli / Anime Trend)

जापानी एनिमेशन स्टूडियो ‘स्टूडियो गिब्ली’ (Studio Ghibli) की कला शैली से प्रेरित होकर लोगों ने अपनी वास्तविक तस्वीरों को खूबसूरत वाटरकलर और हैंड-पेंटेड जैसे दिखने वाले एनिमेटेड जापानी किरदारों में बदलना शुरू किया।  2024 से 2025 के दौरान बीच-बीच में यह ट्रेंड छाया रहा। अचानक लोगों ने महसूस करना शुरू किया कि उनके फ्रेंड लिस्ट के बहुत से लोग कुछ अलग से रूप में फोटो डाल रहे थे, उनके फीड ऐसे इमेज से भरे थे। उन्हें भी पता चलता इस ट्रेंड के बारे में और वे भी शामिल हो जाते थे अपने ऐसे इमेज बना कर सोशल मीडिया पर साझा करने में।

बहुत लोगों की नज़र में इसमें कलात्मक और शांत सौंदर्य (Aesthetic) की प्रधानता होती है, जो लोगों को काफी सुकून देने वाला और आकर्षक लगता है। पर बहुत से लोग तो केवल ट्रेंड को फॉलो करने और उत्सुकता में भी शामिल हो जाते हैं जब कोई ट्रेंड आता है तो।

4. सिनेमैटिक ‘गॉडजिला‘ या महाकाय जीव ट्रेंड (Giant Monster / Kaiju Trend)

इसमें एआई की मदद से किसी शहर (जैसे दिल्ली, मुंबई या न्यूयॉर्क) की आम सड़क या ऑफिस की इमारत के पीछे एक विशालकाय राक्षस (जैसे गॉडजिला या किंग कोंग) या किसी पौराणिक पात्र को दिखाया जाता था, जो मानो शहर के बीचों-बीच आ गया हो। यह ट्रेंड 2023 के आसपास से शुरू हुआ।

इसका उद्देश्य थोड़ा रोमांचक, नाटकीय (Dramatic) और चौंकाने वाले विजुअल्सतैयार करना था, जो सोशल मीडिया पर तुरंत लोगों का ध्यान खींचते थे।

5. क्लेमेशन / 3D टॉय फिगर ट्रेंड (Claymation / 3D Miniature Toy Trend)

इसमें लोगों ने अपनी या अपने पसंदीदा सेलिब्रिटीज की तस्वीरों को ऐसा रूप दिया मानो वे मिट्टी (Clay) से बनी हुई कोई छोटी सी मूर्ति या कोई एक्शन टॉय (Action Figure) हों, जिन्हें किसी डिब्बे के अंदर सजाकर रखा गया हो। यह ट्रेंड 2024 और 2025 के दौरान खूब देखा गया।

यह बेहद क्यूट और अनोखा लगता था, क्योंकि इसमें इंसानों को खिलौने जैसा रूप दे दिया जाता था।

ये कुछ उदाहरण है। ऐसे अनेक ट्रेंड समय-समय पर सोशल मीडिया पर कब्जा करते रहते हैं।

ये सभी ट्रेंड्स इस बात के उदाहरण हैं कि तकनीक कैसे हमारी कल्पनाओं को विजुअल रूप देकर एक मनोरंजन और सोशल शेयरिंग का जरिया बन जाती है।

पर साथ ही बहुत से लोग केवल इसलिए शामिल हो जाते हैं कि यही ट्रेंडिंग है या फिर वे इस ट्रेंड से बाहर न हो जाए (fomo-fear of missing out)। साथ ही यह भी सही है कि ये आर्ट जैसा दिखते जरूर हैं पर ये तकनीक का कमाल होता है किसी वास्तविक आर्ट का नहीं। इन ट्रेंड में शामिल लोग जरूरी नहीं कि कलाप्रेमी हो। कुछ दिन के बाद ट्रेंड खत्म, ये लोग फिर किसी नए ट्रेंड कि तरफ मुड़ जाएंगे।

ये मनोरंजन विजुअल ट्रीट यानि आँखों को अच्छे लगने वाले कुछ क्षणिक कारणों से होता है, मानसिक स्थिति में कोई स्थायी परिवर्तन नहीं लाता। शायद यही ‘ट्रेंड्स’ का सबसे निराशाजनक पक्ष है कि यह मस्तिष्क को ‘ट्रेंड’ को फॉलो करना सिखाता है, रुक कर चिंतन करना नहीं।   

Scroll to Top